हरियाणा में कांग्रेस व आप का गठबंधन: राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा बोले- बीजेपी की विपक्ष को खत्म करने की कोशिश

नई दिल्ली, एजेंसी। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। इस पर राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश में कांग्रेस और आप का गठबंधन हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष और संविधान को समाप्त करने की कोशिश कर रही है, इसको देखते हुए कांग्रेस और आप ने गठबंधन का फैसला किया है।
हरियाणा में कांग्रेस नौ और आप एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं दोनों पाटियां पंजाब में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *