उत्तराखंड

अंकिता हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा नहीं देने पर सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शनिवार को कांग्रेस महानगर कार्यकारी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बेटी बचाओ बेटी पढाओ को नारा देनी वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। चीला बैराज स्थित भाजपा नेता के रिसर्ट में प्रदेश की बेटी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है। पुलिस ने 19 सितंबर को लापता हुई युवती की चार दिन तक भी गुमशुद्गी दर्ज की। जो राज्य में महिला सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इस दौरान उन्होंने अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। कहा अगर दोषियों को फांसी की सजा नहीं दी गई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां विमल गुड़िया, अलका पाल, इंदर सिंह एडवोकेट, जितेंद्र सरस्वती, अजीता शर्मा, इलियास माहीगीर, रोशनी बेगम, शफीक अंसारी, अब्दुल सलीम एडवोकेट, इंदूमान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!