देवप्रयाग में कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल का किया स्वागत

Spread the love

नई टिहरी : देवप्रयाग नगर और ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय पंचायत और नगर क्षेत्र में वार्ड स्तर पर हुए मतदान की जानकारी ली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल और नगर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें मतदान की स्थिति की जानकारी दी। कांग्रेस की ओर से शशिप्रकाश भट्ट, त्रिवेंद्र रावत, श्याम लाल आर्य, मोहनानंद डोभाल, मकान सिंह चौहान, डॉ. जेपी उनियाल, विक्रम सिंह, अनिल रावत, आशीष पंवार आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *