कांग्रेस कमेटी ने दी सीडीएस बिपिन रावत को भावभीनी श्रद्घांजलि

Spread the love

नई टिहरी। सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 सैन्य कर्मियों की बीते बुधवार को हेलीकप्टर दुर्घटना में हुई असमय मौत पर देवप्रयाग कांग्रेस कमेटी ने गहरा दुख जताते हुये उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि दी। विधानसभा कांग्रेस प्रभारी सोहन लाल ठाकुर की मौजूद्गी में देवप्रयाग और कीर्तिनगर कांग्रेस कमेटी ने सीडीएस स्व़ बिपिन रावत के निधन को उत्तराखण्ड के लिए गहरी क्षति बताया। कहा जनरल रावत ने उत्तराखण्ड का नाम देश और दुनिया में ऊंचा किया है, उनको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उधर चंबा में आम आदमी पार्टी ने भी सीडीएस स्व़ बिपिन रावत और उनकी पत्नी भावपूर्ण श्रद्घांजलि दी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता औतार सिंह राणा ने कहा कि देश के पहले सीडीएस के रुप में बिपिन रावत ने तीनों सेना के मुखिया के रूप में जो कार्य किया उस पर उत्तराखंड वासियों को गर्व है। देश सेवा हित में उनके द्वारा किये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। श्रद्घांजलि देने वालों में रघुवीर भंडारी, कुंदन सिंह बिष्ट, यशपाल चौहान, मोहना नंद डोभाल, राकेश बिष्ट, प्रताप भंडारी, मकान सिंह चौहान, उत्तम सिंह असवाल, राजेंद्र चंद, आशीष पंवार, जगदीश चन्द्र आर्य, माणिक लाल ध्यानी,अनुसूया मिश्रा, डीपी पोखरियाल, राजेंद्र भंडारी, राकेश पंचभैया, स्वर्ण सिंह, दिग्विजय राणा, कीर्ति दत्त बिजल्वाण, वाहिद, मो़ नासिर, गोपाल चौहान, राजन सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *