उत्तराखंड

देवाल में सीडीएस बिपिन रावत को दी श्रृंद्वाजंलि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देवाल प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल ने सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर एक शोक सभा का आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि दी है। व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र की जनता ने सीडीएस जनरल रावत को याद करते हुए उन्हें सच्चा देश भक्त बताया है। मौके पर व्यापार संघ के ब्लक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष केडी मिश्र, गजेन्द्र सिंह, मनीष मिश्र, प्रधान ओडर खीमराम, मनोज कुमार, हेम मिश्रा, हीरा सिंह, क्षेत्र प्रमुख डा दर्शन दानू, क्षेपंस पान सिंह गड़िया, राम सिंह, पुष्कर सिंह, दीवाकर मिश्र, गिरीश मिश्र, उमेश चंद्र, मोहन आर्य सहित लोग थे।
कर्णप्रयाग में दी सीडीएस रावत को श्रद्घांजलिरू
सीडीएस विपिन रावत के हेलीकप्टर दुर्घटना पर हुए निधन में कर्णप्रयाग तहसील मुख्यालय सहित आस पास के नगरों में श्रद्घांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। वहीं राजनीतिक दलों ने भी स्व़ रावत को श्रद्घांजिल अर्पित की। लंगासू में व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री और कर्णप्रयाग में बृजेश बिष्ट की अध्यक्षता में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान लंगासू के पूर्व अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, ताजवर नेगी, प्रधान अनिल डिमरी, नीरज खत्री, उमेश खंडूड़ी, ईश्वरी मैखुरी सहित कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री हरिष्ण भट्ट, पूर्व उपाध्यक्ष भुवन नौटियाल, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, प्रदेश प्रवक्ता राजा चौहान, गौचर के नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, भाजपा के जिला महामंत्री समीर मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, प्रदेश सदस्य टीका मैखुरी, वरिष्ठ नेता रमेश सिंह गड़िया, पूर्व महामंत्री पंकज डिमरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश शाह, थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह, ब्लाक प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, गौचर की अंजू बिष्ट, जयत बिष्ट, जिला मीडिया सहप्रभारी हेमंत सेमवाल सहित पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों एवं अन्य प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।
गैरसैंण में सीडीएस बिपिन रावत को दी श्रद्घांजलिरू
गैरसैंण विकासखंड के गैरसैंण, मेहलचौंरी एवं माईथान कस्बे में गुरूवार को सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित चपर में दुर्घटना हुये सभी 11 सैन्य अधिकारियों आज भावभीनि श्रद्घांजलि दी गयी। इस मौके शोकाकुल लोगों ने सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकप्टर दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुये उनके निधन को देश के लिए अपूर्णीय छति बताते हुये सभी शहीदों को श्रद्घा सुमन अर्पित किये । गैरसैंण के रामलीला मैदान में पूर्वनपंअ गंगा पंवार, सभासद राजेन्द्र शाह, मंगल नारायण, रामचंद्र गौड़, कैप्टन प्रेम सिंह खत्री,जिपंस बलवीर रावत, बचन सिंह, कुंवर सिंह, लक्ष्मण खत्री, विक्रम, बागेन्द्र लाल बृजमोहन राज थे। वहीं मेहलचौंरी में व्यापारियों एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने मेहलचौंरी के मैदान में र्केडल जला कर शोक प्रकट किया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष मंगल रावत,कांग्रेस नेता एवं पूर्व दर्जाधारी सुरेश बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख एवं जिला मंत्री भाजपा अवतार नेगी, मंगल सिंह बिष्ट, बलवीर कुंवर,बलवीर मेहरा, प्रेम शाह, दर्शन मढ़वाल, चंद्र सिंह नेगी, त्रिलोक परसारा सहित कई व्यापारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वही माईथान में मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष कुंवर नेगी, गजेन्द्र रावत, भवान सिंह रावत, राधा बिष्ट, भाजपा नेता संजय रावत, बलदेव नेगी आदि ने श्रद्घांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!