गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर, गोपेश्वर के बीएड विभाग में बीएड द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम ईपीसी-चार ह्यअंडरस्टैंडिंग द सेल्फह्ण के तहत दो दिवसीय योग कार्यशाला आयोजित की गई। 2 और 3 सितंबर को जिम हॉल में आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को आत्म बोध और तनाव प्रबंधन का संदेश दिया गया। मुख्य योग प्रशिक्षिका संगीता नेगी ने प्रशिक्षुओं को विभिन्न योगासनों, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम का व्यावहारिक अभ्यास कराया। उन्होंने योग की सही विधि, शारीरिक-मानसिक लाभ और सावधानियों की जानकारी दी। ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, धनुरासन, वज्रासन व शवासन सहित विभिन्न आसनों तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।