Uncategorized

महंगाई व बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने किया सीएम आवास कूच

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार के कुशासन, कमरतोड़ महंगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। परेशान जनता को इस ज़न विरोधी सरकार से मुक्ति दिलाने के लिए अब कांग्रेस ने कमर कस ली है। अब राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के लिए आज कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इस सरकार की विदाई के लिए निर्णायक संघर्ष छेड़ा है। यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विरोध रैली से पहले कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अगुआई में कांग्रेस कार्यकर्ता एक बजे से कांग्रेस मुख्यालय से मुख्यमंत्री आवास कूच किया। कहा कि कांग्रेस को इस कोविडकाल में मजबूरी में यह कठोर निर्णय इसलिए लेना पड़ा कि केंद्र व राज्य सरकार की विनाशकारी नीतियों के कारण आज एक आम नागरिक महंगाई की मार से परेशान है। सरकार इतनी क्रूर व निर्मम हो गयी है कि कोरोना से पीड़ित जनता को राहत देती उल्टा, पेट्रोल- डीजल के दामों में तो आग लगाई ही खाने के सरसों के तेल के भाव जो 80 रुपये किलो मिलता था कांग्रेस के जमाने में उसका भाव दो सौ पार चला गया। आज पेट्रोल 100 रुपये पार हो गया है। मोदी ने रसोई पर तो जैसे सर्जिकल स्ट्राइक कर गैस की कीमतों से महिलाओं पर सीधा हमला कर दिया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तरखंड की जनता जिसने 57 विधायकों का प्रचंड बहुमत मोदी के कहने पे दिया, उस जनता के जनादेश के लगातार अपमान किया। दो मुख्यमंत्री बदल कर और पिछले साढे चार सालों में राज्य में बेरोजगारी दर छह गुणा बढ़ा दी, महंगाई दर राज्य में राष्ट्रीय महंगाई दर से भी ऊपर पहुंचा दी। धस्माना ने कहा कि राज्य में हर वर्ग चाहे वो किसान हो या कर्मचारी, मजदूर हो या बेरोजगार नौजवान, महिला हो या विद्यार्थि सभी इस सरकार से अब छुटकारा पाना चाहते हैं और इसके लिए जनता की उम्मीदें अब कांग्रेस पर टिकी हैं। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस आज के बाद लगातार अपने आंदोलन को अलग अलग तरीके से जारी रखेगी। जब तक इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक नहीं देती। इस दौरान भारी संख्या में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के कार्यकर्ता भारी संख्या में उमड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!