कांग्रेस हमेशा से गुमराह करने की राजनीति करती है: महेंद्र भट्ट

चमोली। बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने शक्ति केंद्र पोखरी,चौण्डी और थालाबैड़ शक्ति केंद्रों के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कांग्रेस हमेशा से गुमराह करने की राजनीति करती है। बदरीनाथ विधानसभा के विधायक महेन्द्र भट्ट ने शुक्रवार को चौण्डी शक्ति केन्द्र के बूथ, रौता, सेरा मालकोटी, हरिशंकर तथा गनियाला पोखरी समेत अन्य शक्ति केंद्रों के अध्यक्षों की बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता से कहा भाजपा सरकार और विधायक के बतौर मेरा प्रयास कि सरकार की हर लाभकारी योजना का लाभ आम जन को मिले। विधायक महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से कहा हमारी सरकार ने गांवों को सड़कों से जोड़ा हैह यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर अवधेश रावत,बीरेंद्र राणा , जीतेन्द्र सती ,भरत सिंह, मातबर सिंह , दिनेश सिंह ,पुष्पा देवी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *