उत्तराखंड

हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा को लेकर तैयारियों में जुटी कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। भारत जोड़ों यात्रा की सफलता से गद्गद कांग्रेस पार्टी ने कार्यक्रमों का विस्तार करते हुए आगामी 26 जनवरी से प्रदेश भर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के साथ साथ जनसंवाद अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि आगामी 26 जनवरी से कांग्रेस प्रदेशभर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इसकी सफलता के लिए बीते दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूद्गी में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा राज्य भर में 2 माह तक आयोजित की जाएगी। यात्रा र्केपेन पदयात्रा के रूप में ग्राम पंचायतों व मतदान केंद्रों तक जाएगी जिसमें यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों व भाजपा शासित राज्यों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता को जागरूक किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि यात्रा की सफलता को लेकर अब जिला स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा सभी जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। पर्यवेक्षकों द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लक कांग्रेस कमेटियों को यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है उन्होंने कहा कि यात्रा जिला मुख्यालय ब्लक मुख्यालयों न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित की जाएगी जिसके लिए जिला स्तर पर भी पार्टी के स्थानीय नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!