कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, खाता फ्रीज करने पर रोष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सरकार की ओर से बिना कारण बताए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं राष्ट्रीय युवा कांग्रेस कमेटियों का बैंक खाता फ्रीज करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया है। सदस्यों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन करते हुए देश में तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
शनिवार को कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने झंडाचौक में पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए तानाशाही हथकंडे अपना रही है जो स्वस्थ लोकतंत्र व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जन परेशान हो रहा है। दोनों सरकारों के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसरों में कमी हो रही है और दूरी ओर केंद्र सरकार बैंक खाते फ्रीज करने जैसी कार्रवाई कर रही है, जो अनुचित है। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन करने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, धीरेन्द्र बिष्ट, महावीर रावत, सुधा असवाल, छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!