कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ दिया धरना
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा देश के किसी भी व्यक्ति ने ऐसी महंगाई पहले कभी नहीं देखी होगी। महंगाई से देश के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इतिहास में पहली बार पेट्रोल 100के पार पहुंच गया है। कहा यही है भाजपा सरकार की उपलब्धि। शनिवार को युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कलक्ट्रेट पहुंचकर तो अन्य कार्यकर्ताओं ने घरों में सरकार के खिलाफ धरना दिया। महर ने कहा देश में महंगाई चरम पर है। कोरोना संकट के बीच आम लोगों के लिए दाल, चावल, तेल खरीदना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल के दाम 100के पार पहुंच गए हैं, जो देश के इतिहास में पहली बार हुआ है। बावजूद इसके देश के मुखिया अच्छे दिन की बात कर अपनी जनता को गुमराह कर रहे हैं। मौके पर शुभम विष्ट, करन सिंह, नवीन ऐरी, प्रकाश देवली, शिवम पंत, अभिशेक कोहली, ऋषभ कल्पासी, कार्तिक खर्कवाल, विनय वल्दिया, प्रियांशु कोहली सहित कई लोग शामिल रहे।