Uncategorized

कांग्रेस का 12 को मुख्यालय में धरना प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशों पर कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार की बेरोजगार एवं युवा विरोधी नीतियों एवं बीते साढ़े तीन सालों में राज्य के किसी विभाग में रिक्त पद पर नियुक्ति न करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 सितम्बर को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन के तहत रुद्रप्रयाग मुख्यालय और ब्लॉक में कांग्रेस धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी। उन्होंने सभी कांग्रसी कार्यकर्ताओं से 12 सितंबर को सुबह 10बजे से 1 बजे तक रुद्रप्रयाग बस अड्डे में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!