Uncategorized

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की अभद्र टिप्पणी सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान: प्रीतम
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ० इन्दिरा हृदयेश पर की गई अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज प्रात: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की शव यात्रा निकालते हुए नारेबाजी के साथ उनके पुतले को आग के हवाले किया। पुतला दहन से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ० इन्दिरा हृदयेश पर की गई अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भाजपा के अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिला जाति का अपमान किया है, इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के नेता मातृशक्ति का लगातार अपमान करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यालय में अपने ही दल की एक महिला कार्यकर्ता के शारीरिक शोषण के आरोपों में घिरे भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पर महिला द्वारा स्वयं ही यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये गये इस घटना के प्रकाश में आने के बाद भाजपा के देहरादून महानगर अध्यक्ष के बयानों ने राजनीति कर रही हर महिला पर प्रश्न चिन्ह लगाने का काम किया जिसमें उन्होंने कहा कि राजनीति में कार्य कर रही प्रत्येक महिला को पुरूष गिद्ध की दृष्टि से देखते हैं तथा महिलायें राजनीति में मानसिक रूप से तैयार होकर आती है। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने सदैव अपने शर्मनाक कामों एवं बयानों से समाज में राजनीति कर रही महिलाओं की छवि को धूमिल करने का काम किया है। इससे पूर्व भाजपा के नेता वरिष्ठ पत्रकार एवं केन्द्रीय मंत्री एम० जे० अकबर पर 20 महिला पत्रकारों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप हो चाहे राष्ट्रीय सह संयोजक शिव प्रकाश पर पश्चिम बंगाल की महिला द्वारा बलात्कार का आरोप हो चाहे देवभूमि उत्तराखण्ड में महामंत्री संगठन संजय कुमार का प्रकरण हो, सभी शर्मशार एवं झकझोर देने वाले है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को महिलाओं के उत्पीड़न और कुत्सित मानसिकता रखने वालों के संरक्षक के रूप में देखा जाना चाहिए। भाजपा नेताओं के इस प्रकार के बयानों से भाजपा की मातृ शक्ति के प्रति घृणित मानसिकता उजागर होती है। प्रीतम सिंह ने भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ नारे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आज तो महिलाओं को सबसे ज्यादा खतरा भाजपा के ही लोगों से है। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ महिला अपमान के लिए अपराधिक मामला दर्ज कर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के आह्रवान गढ़वाल मण्डल के सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में कल 7 जनवरी को तथा 9 जनवरी को कुमाऊं मण्डल के जिला व ब्लाक मुख्यालयों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड को पत्र लिखकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सक्षम धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है। पुतला दहन करने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, आर्येन्द्र शर्मा, महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, पी.के. अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, लखपत बुटोला आदि शामिल रहे।

[pdf-embedder url=”https://dainikjayantnews.com/wp-content/uploads/2021/01/09.pdf”]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!