कांग्रेस ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

चमोली : जिला कांग्रेस की दशोली ब्लॉक कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हरमनी के मजोठी सहित अन्य गांवों में पहुंच कर ग्रामीणों के साथ जन संवाद किया। मीडिया को बताया कि संगठन नेताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और कांग्रेस की नीति रीति ग्रामीणों को बताई। संवाद करने वालों में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द सिंह पंवार, दशोली ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला, पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *