कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी करेंगे 6 दिवसीय गढ़वाल दौरा

Spread the love

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी 6 दिवसीय गढवाल क्षेत्र का दौरा करेंगे। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने जानकारी देते हुए बताया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी 8 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक गढ़वाल क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान खंडूड़ी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्ययों सीसीसी के सदस्यों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही कांग्रेस पार्टी को मजबूत विपक्ष रूप में किस प्रकार जनता के बीच लाया जाए इसके लिए भी जगह जगह चर्चा की जाएगी। ताकि भाजपा के खिलाफ बड़ी लामबंदी की जा सके। उनके दौरे का उद्देश्य भी पार्टी कार्यकर्ताओं में आने वाले नगर निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए जोश व ऊर्जा का संचार करना है। नेगी ने कहा कि खंडूड़ी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 8 अक्तूबर को पौड़ी मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकरियों, विधानसभा प्रत्याशियों, अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य, कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। 9 अक्तूबर को श्रीनगर में वाटिका होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बैठक होगी। 10 अक्तूबर को जनपद चमोली के गौचर में शिवगंगा वेडिंग प्वाइंट पर कांग्रेस पदाधिकारी वर्ष 2022 के विधानसभा प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे। 11 अक्तूबर को रुद्रप्रयाग नगर पालिका के बारातघर में 2022 के विधानसभा प्रत्याशी अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य प्रदेश कांग्रेस के सदस्य जिला कांग्रेस पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों साथ बैठक करेंगे। 12 अक्तूबर को देवप्रयाग बगवान में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। 13 अक्तूबर देवप्रयाग ढाल वाला में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *