कांग्रेस ने बनाई विस चुनाव जीतने की रणनीति

Spread the love

चम्पावत। लोहाघाट में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बैठक में आगामी विस चुनाव को देखते हुए बूथ कमेटियों के गठन और पार्टी की मजबूती पर चर्चा की।
रविवार को रंजीत पैलेस में कांग्रेस के लोहाघाट विधानसभा प्रभारी किशोरी लाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। ब्लॉक अध्यक्ष भगत राम की अध्यक्षता और शुभम ढेक के संचालन में आयोजित बैठक में विधानसभा प्रभारी ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर जल्द से जल्द बूथ कमेटियों का गठन कर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। यहां पीसीसी सदस्य मुन्ना ढेक, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश माहरा, नगर अध्यक्ष नवीन जोशी, सोनम बोहरा, पारस मेहरा, मयंक ढेक, नीरज सिंह, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *