Uncategorized

नया बजट उत्तराखंड के लिए आकाक्षांओं से भरा: जोशी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। केंद्र सरकार से बीते दिनों पारित बजट को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने आकाक्षांओं और आशाओं से भरा हुआ बताया है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत के लिए बजट सकारात्मक साबित होगा। रविवार को टनकपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने बजट को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। कहा बजट में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा आम बजट से वैश्विक महामारी के इस दौर में अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी। उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास को भी यह बजट गति देगा। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज कठायत, जिला महामंत्री दीपक रजवार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बच्चन सिंह अधिकारी, मदन कुमार, अमजद हुसैन, मोहन सिंह, मुकेश जोशी, नवीन पंत, मुनीश कुमार, मोहित गड़कोटी, कपिल उप्रेती, हंसा जोशी, गौरव सक्सेना आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!