उत्तराखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव संगठन को बद्री केदार आने का निमंत्रण दिया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर उत्तराखंड के राजनैतिक हालातों की जानकारी दी। उन्होंने खड़गे को बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम की यात्रा का भी न्यौता दिया है।
मुलाकात के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस मुलाकात में राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव ने विस्तार से उत्तराखंड के राजनैतिक हालातों की जानकारी ली। साथ ही प्रदेश इकाई की ओर से गत एक साल में किए गए कार्यों का भी विवरण लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे को उत्तराखंड भ्रमण के साथ ही बद्रीनाथ-केदारनाथ तीर्थ यात्रा का भी निमंत्रण दिया। माहरा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं में जोश का संचार होगा। मुलाकात के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी और सलाहकार अमरजीत सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा तीनों नेताओं ने कोषाध्यक्ष पवन बंसल से मुलाकात कर कांग्रेस की प्रदेश में स्थित सम्पत्तियों का भी विवरण प्रस्तुत किया है।
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस में सेंधमारी को लेकर किए जा रहे दावों को लेकर अलर्ट किया है। हालांकि प्रदेश इकाई भाजपा नेताओं के बयानों को उनका बड़बोलापन ही मान रही है, साथ ही किसी भी नेता के पाला बदलने की संभावना से इंकार कर रही है। फिर भी मुलाकात के दौरान भाजपा की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस की बहुप्रतिक्षित प्रदेश कार्य समिति के पदाधिकारियों की घोषणा भी जल्द होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय नेतृत्व ने पीएल पुनिया समिति की रिपोर्ट का भी अध्ययन करते हुए, जल्द जरूरी कमद उठाने के संकेत नेताओं को दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!