उत्तराखंड

कांग्रेस ने खोला कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के मारपीट का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसियों ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। भाजपा सरकार में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। जबकि कैबिनेट मंत्री ने इस मारपीट को लेकर अपनी सफाई भी दी है। लेकिन कैबिनेट मंत्री के इस व्यवहार को लेकर राज्य की भाजपा सरकार राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर है। बुधवार को महानगर कांग्रेस ने चंद्राचार्य चौक पर प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्र्रेस ने मारपीट करने वाले भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त करने की मांग भी की। भारी बारिश के बीच महानगर कांग्रेस के इस प्रदर्शन में काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री द्वारा बीच सड़क पर मारपीट करने की घटना नियम विरुद्घ है और उनकी गरिमा के अनुरूप भी नहीं है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली गई शपथ को भी तोड़ने का काम किया है और हम यह मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री को इस त्य के लिए उनको बर्खास्त किया जाना चाहिए। हरिद्वार ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और भाजपा के मंत्री सरेआम आम जनता को पीटने का कार्य कर रहे हैं जो कि बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री अपने इस प्रकार के व्यवहार से समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं। ब्लक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू ने कहा कि कैबिनेट मंत्री द्वारा की गई मारपीट से आमजन में आक्रोश है और उत्तराखंड की जनता ऐसी सरकार को माफ नहीं करेगी और आने वाले निकाय और लोकसभा चुनावों में भाजपा को इसका हर्जाना भुगतना पड़ेगा।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से शुभम जोशी, प्रशांत शर्मा, दिव्यांश अग्रवाल, समर्थ अग्रवाल,ाषभ वशिष्ठ, अमित नौटियाल, प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर, जतिन हाण्डा, विकास चंद्रा, विपिन पेवल, ठाकुर रतन सिंह, राजेन्द्र जाटव,मास्टर मुर्सलीन, मुस्सवर सलमानी, अली, मनीष सैनी, मो़ मेहताब, जमील अहमद, शौकीन अली, शमीम अली, साहिल अली, प्रदीप बजाज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!