Uncategorized

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-ऋषिकेश। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुस्तकालय प्रकरण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग उठाई है। कहा कि जांच के बाद इस मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। बुधवार को श्यामपुर स्थित कांग्रेस के जनसहायता कार्यालय के समक्ष कांग्रेसियों ने पुतला फूंककर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। आए दिन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। कहा कि हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। ऐसे आरोप भाजपा सरकार की पोल खोल रहे हैं। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी निधि से वर्ष 2010 में 12 पुस्तकालय बनवाने को लिये 1.5 करोड़ रुपये विधायक निधि से रिलीज किये थे, लेकिन पुस्तकालयों का कार्य धरातल पर नहीं हुआ। उन्होंने भापजा प्रदेश अध्यक्ष को विधायक पद से हटाने और इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान सतीश रावत, दीपक नेगी, राकेश कंडियाल, सतेन्द्र पंवार, रवि राणा, हरभजन सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, देवेन्द्रदत्त बेलवाल, यश अरोड़ा, अलका क्षेत्री, सरोजनी थपलियाल, आशा सिंह चौहान, विक्रम भंडारी, विशाल सजवाण, देव पोखरियाल, प्रवीण गौनियाल, हरिओम यादव, मंटू यादव, आदित्य परमार, आर्यन गिरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!