कांग्रेस प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

Spread the love

रुद्रपुर। 68 विधानसभा क्षेत्र सितारगंज कांग्रेस प्रभारी परिमल राय ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत किए जाने की अपील की। रविवार को 68 विधानसभा क्षेत्र सितारगंज से कांग्रेस प्रभारी राय वरिष्ठ कांग्रेसी बैकुंठपुर निवासी सुकुमार चक्रवर्ती के आवास पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। कार्यकर्ताओं को भी मिशन 2022 के लिए एकजुटता के साथ जुट जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के समक्ष लाने की अपील की। कहा प्रदेश की भाजपा सरकार एवं सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं द्वारा सत्ता बल से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर उन पर झूठे मुकदमा लगावाया जा रहा हैं। भाजपा लोकतंत्र का गला घोटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा जनता कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश के विकास के लिए बागडोर सौंपने के लिए आतुर है। यहां जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य, पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश राय, आन सिंह रावत, सुमिंदर यादव, सुकुमार चक्रवर्ती, रिपुसूदन मंडल, भगवान पांडे, विजय सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *