Uncategorized

प्रदेश में भाजपा सरकार के चार सालों का विकास शून्य: कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। कांग्रेस पार्टी के किच्छा विधानसभा प्रभारी सोहेल सिद्दीकी ने पंतनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा बीते चार सालों में सरकार का शून्य विकास रहा। जिस कारण प्रदेश के सीएम को सबसे खराब मुख्यमंत्री होने का खिताब मिला है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं और मजदूर कर्मचारियों ने विधानसभा प्रभारी का स्वागत किया। रविवार को विधानसभा प्रभारी सिद्दीकी ने कहा भाजपा सरकार के प्रदेश में चार साल हो चुके हैं। लेकिन अभी भी क्षेत्र की जनता महंगाई से त्रासदी और बदहाल स्थिति में है। विधानसभा में किच्छा शुगर फैक्ट्री को नियमित चलने की बात हो या फिर पंतनगर विवि में ठेका कर्मचारियों को 26 दिन मजदूरी देने की बात हो या फिर सड़क, बिजली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं की बात सबकी बदहाल स्थिति है। गन्ने का मूल्य घोषित करना तो दूर किसानों का भुगतान तक नहीं किया गया है। हर तरफ मजदूर, कर्मचारी, किसान, व्यापारी आदि सब परेशान हैं। जिस कारण आने वाले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए आतुर है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित एवं अनुशासित रह कर निस्वार्थ भाव से प्रदेश की जनता की उम्मीदों के अनुरूप कार्य करने की नसीहत दी। इधर, पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने भाजपा सरकार पर भेदभाव तरीके से कार्य कर दमन की नीति पर चलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कांग्रेस पीड़ित और परेशान लोगों के लिये संघर्ष कर रही हैं और करती रहेगी। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, डॉ. गणेश उपाध्याय, संजीव सिंह, प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, नगर अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुरेश आर्य, मनोज सिंह, संतोश कुमार, सुंदर वाल्मीकि, कन्हैया लाल, अजय चौहान, दान सिंह नयाल, अनुराधा जोशी, विमला चौहान, अनूप सिंह, सुरेंद्र चौहान, मिंटू, प्रखर अवस्थी, हाकिम, राजेश, जयनाथ, नागेंद्र, जगदीश, राम दरस, राजनारायण, अमित सैनी, लइक अहमद, राजकिशोर , धीरज बिष्ट, विमला चौहान, शंकर बाबू, प्रकाश, श्रीकांत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!