टनकपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने रैली निकाली

Spread the love

चम्पावत। ईंधन, गैस और अन्य सामानों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गये हैं। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार पुतला फूंक विरोध रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने शीघ्र महंगाई पर लगाम नहीं कसने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। गुरुवार को पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से मोतीराम चौराहे तक नारेबाजी कर विरोध में रैली भी निकाली। उन्होंने कहा सरकार दिन प्रतिदिन गरीब जनता का शोषण करने पर तुली हुई है। कहा गैस और ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। दैनिक उपयोग की चीजें लगातार महंगी होती जा रही है। जिससे आम आदमी का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी, अमित भट्ट, अम्बादत्त भट्ट, गिरीश शर्मा, श्याम सिंह, हरीश बोहरा, सागर खुल्लर, महेश राम, वीरेन्द्र राम, महेश थ्वाल, शंकर पाल, मुस्तफा हसन अंसारी, गिरीश नरियाल, नरेश सकारी, सुभाष चंद, देवेन्द्र सिंह, जावेद अंसारी, गजेन्द पाल,ईशु अग्रवाल, इंद्रदेव विश्वकर्मा, रईस अहमद, करन सिंह, भैरव दत्त जोशी, अमित खन्ना, राम अवतार, संजय अग्रवाल, जावेद आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *