जयंती पर कांग्रेस ने किया राजीव गांधी को याद

Spread the love

रुद्रप्रयाग। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्यालय में बैठक आयोजित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया। साथ ही पार्टी की एकजुटता पर भी जोर दिया गया। मुख्यालय में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट की मौजदूगी में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐसे कार्य किए जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, ब्लक अध्यक्ष बंटी जगवाण, नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, नपा अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र सिंह झिंक्वाण, पूर्व प्रदेश महासचिव प्रदीप बगवाड़ी, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, जिपंस नरेंद्र बिष्ट, दीपक भंडारी, सभासद संतोष रावत, सूरवीर सिंह, नरेंद्र रावत, लक्ष्मण रावत, महावीर पवार, देवचंद, राजेंद्र नौटियाल, राकेश सिंह, अरुण गैरोला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *