उत्तराखंड

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री गांधी को याद किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया है। शनिवार को मयाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी है। कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी ने कहा कि विकास का दूसरा नाम राजीव गांधी हैं, जिनकी दूरदर्शी सोच के चलते ही आज सूचना-तकनीक में भारत विश्व में नंबर एक स्थान पर है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पंचायतराज को देश में लागू किया था। मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, डा़गोपाल काला, गिरीश नेगी, कुन्दी लाल, त्रिभुवन नेगी, राजेन्द्र सिंह कुंवर, रमेश पंवार, महावीर थपलियाल आदि वक्ताओं ने उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!