कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने दिया किसान आंदोलन के समर्थन में धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
देश भर में किसनों द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चलाये जा रहे आंदोलन के छ: माह पूर्ण होने पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के समर्थन में अपने-अपने घर एवं प्रतिष्ठानों में धरना दिया। 
पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के आह्वान पर सेवादल के कर्यकर्ताओं ने किसानों के आंदोलन के छ: माह पूर्ण होने के बाबजूद केंद्र सरकार द्वारा उनकी अनदेखी किये जाने के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जसवीर राणा ने कहा कि देश का अन्नदाता पिछले छ: माह से सड़कों पर बैठा हुआ है, लेकिन अहंकारी सरकार उन्हें अनदेखा कर उन्हें तरह-तरह से बदनाम करने की नाकाम कोशिश कर रही है जो कि अन्नदाता का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश का अपमान है। जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। देश तभी खुशहाल होगा जब देश का किसान खुशहाल होगा। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि अविलंब किसानो की मांग को पूरा कर कृषि कानूनों को वापस ले। पूरा देश किसनों के साथ खड़ा है। धरना देने वालों में पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, सेवादल अध्यक्ष राकेश शर्मा, बृजेन्द्र नेगी, प्रेम सिंह पयाल, बीरेंद्र रावत, विनोद रावत, भारत रावत सहित कई अन्य कर्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!