कांग्रेस सेवादल ने मनाया ध्वज वंदन कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर क्षेत्र में रविवार को कांग्रेस सेवादल के तहत राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेवादल कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
बदरीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में ध्वज वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीधर बेदवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र गीत व राष्ट्र गान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस सेवादल प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को ध्वज वंदन का कार्यक्रम आयोजित करती है। इसी क्रम में ध्वज वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य आम नागरिक एवं नई पीढ़ी को देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि सेवादल संगठन द्वारा हर माह के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन पूरे देश में किया जाता है। उन्होंने सेवादल संगठन के इतिहास के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर अशोक नेगी, हरीश बिष्ट, संदीप धूलिया, अल्का शर्मा, शीतल, लक्ष्मी पोखरियाल, सुशील कश्यप, आयुष जायसवाल, धीरेन्द्र चौधरी, अक्षय गोस्वामी, अमन, अनुज रावत, अमन गुरुंग, धनंजय नेगी आदि मौजूद रहे।