उत्तरकाशी पहुंचे कैबिनेट मंत्री अग्रवाल को कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में आपदा कार्यों की समीक्षा बैठक और निरीक्षण को पहुंचे कैबिनेट व प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को जगह-जगह लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा। कांग्रेसियों ने भी एनआईएम के नजदीक सड़क पर उनके विरोध में जमकर नारेबाजी कर काले झंडे दिखाए। समस्याएं लेकर मंत्री से मिलने पहुंचीं ग्रामीण महिलाओं ने भी एनआईएम रोड जमकर नारे लगाए। शुक्रवार को प्रभारी मंत्री प्रेमचंद ने एनआईएम में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा कार्यों की समीक्षा ली। समीक्षा बैठक पहले जिला सभागार में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में प्रभारी मंत्री ने एनआईएम स्थित हल में ही बैठक ली। बैठक निपटते ही आगे जाकर सड़क पर खड़े कांग्रेसियों ने मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए और जमकर विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान डीएम और एसपी को गाड़ी से बाहर उतर कर कांग्रेसियों को समझाना पड़ा। नारेबाजी के बीच पुलिस के साथ कांग्रेसियों की काफी धक्का मुक्की भी हुई। कांग्रेसियों ने कहा कि मंत्री तत्काल इस्तीफा दें। आरोप लगाया कि सरकार ने अंकिता हत्याकांड मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कुछ दूर आगे मंत्री के काफिले को घेरने के लिए सड़क पर ग्रामीण महिलाएं खड़ी थीं, लेकिन मंत्री बगैर रुके निकल गए। जिससे महिलाओं में और ज्यादा आक्रोश भड़क उठा और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *