उत्तराखंड

कांग्रेस ने जलाया पीएम मोदी का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा देश में बेरोजगारी व महंगाई ने इतिहास रच डाला है। बावजूद इसके पीएम मोदी अच्छे दिनों की बात कर रहे हैं। कहा देश व प्रदेश के युवाओं व आम जनमासन को भाजपा सरकार ने छलने का काम किया है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महर ने कहा देश के इतिहास में जनता ने ऐसे बुरे दिन कभी नहीं देखे। युवा रोजगार को तरस रहा है और महंगाई आम लोगों की कमर तोड़ रही है। पीएम मोदी ने युवाओं को रोजगार देने का वादा कर प्रचंड बहुमत हासिल किया। लोगों को अच्छे दिनों के सपने दिखाए। लेकिन सत्ता में आते ही मोदी व भाजपा सरकार ने पूरी तरह अपनी जिम्मेदारी से किनारा कर लिया, जिसकी मार देश व प्रदेश के लोग सह रहे हैं। युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा महंगाई व बेरोजगारी ने देश में नया इतिहास रचा है। इसके लिए केवल मोदी सरकार जिम्मेदार है। कार्यकर्ताओं ने कहा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम ऐतिहासिक रूप से बढ़े हैं। फल, सब्जियां आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई है। बावजूद इसके देश के मुखिया अच्छे दिनों की बात कर रहे हैं। वो देश के लोगों से मन की बात करते हैं, जबकि उन्हें खुद के मन को गहराई से टटोलने की जरूरत है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा जिस तरह भाजपा सरकार ने देश के लोगों को छला है, उसी तरह देश के लोग उसे सत्ता से बेदखल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!