कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का नैनबाग में किया स्वागत

Spread the love

नई टिहरी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नैनबागा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं और से जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करने का आह्वान किया। गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा गढ़वाल मंडल भ्रमण कार्यक्रम के तहत नैनबाग पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिये मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा यमुना घाटी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिये पदाधिकारियों और कार्यकताओं को नये लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना होंगे। कहा भाजपा सरकार के राज में दिनों-दिन मंहगाई बढ़ती जा रही है, आम आदमी परेशान है, लेकिन सरकार मंहगाई को लेकर मौन साधे हुये है। कहा आने वाले समय में कांग्रेस को एक जुटता के साथ जनहित के मुद्दों की लड़ाई लड़नी होगी, इसके लिये कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी शुरु कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के आपसी तालमेल से ही पार्टी मजबूत होगी। बताया पार्टी ब्लक, जिला और प्रदेश स्तर पर जल्द कार्यकारणी का विस्तार करेगी, कार्यकारणी में योग्य और ईमानदार लोगों को ही जगह दी जाऐगी। साथ ही कांग्रेस जनहित के मुद्दों के निस्तारण को लेकर शासन-प्रशासन को भी जगाने का काम करेगी। मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, मनमोहन मल्ल,दर्शन लाल नौटियाल, जोत सिंह रावत, लोकेंद्र उनियाल, मनोज गौड़, आरिफ खान, वीरेंद्र रमोला, अजित पंवार, महेश तोमर, रमेश सेमवाल, गोविंद, सुरेश रावत, सूरत सिंह सजवाण, अंशुल रावत आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *