टिहरी में कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

Spread the love

नई टिहरी। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से ईडी की पूछताछ और इसका विरोध कर रहे विपक्षी नेताओं के उत्पीड़न के खिलाफ टिहरी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को टिहरी जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने भाजपा पर विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में मोदी सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति से तत्काल हस्त्क्षेप करने की मांग की और कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न कर रही है, जिसे रोका जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस सड़कों पर लगातार प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में टिहरी जिला इकाई के जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, विजय गुनसोला, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दर्शनी रावत, साब सिंह सजवाण, ज्याति प्रसाद भट्ट, प्रदीप सिंह, पुरुषोत्तम थलवाल, रघुवीर नेगी, रेवत सिंह, सरोप सिंह, आनंद सिंह बेलवाल, शांति प्रसाद भट्ट, रोशन लाल नौटियाल, मुर्तजा बेग, नवीन सेमवाल, गीताराम गैरोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *