उत्तराखंड

महंगाई पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। रजाखेत में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने चौपाल आयोजित कर भाजपा को जमकर कोसा। चौपाल को संबोधित करते हुये प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा राज की महंगाई से आम जन बुरी तरह त्रस्त है। खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्घि हो रही है। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आयोजित चौपाल में विधायक नेगी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जो गैस का सिलेंडर चार सौ रुपए का हुआ करता था, वो आज ग्यारह सौ रुपए हो गया है। जिसमें सरकार ने सब्सिडी भी बंद कर दी है। जो दालें पचास से सौ रुपए तक होती थी, वो आज दो सौ के पार पहुंच गई है। दूध, दही व घी के दामों में वृद्घि की गई है। स्टेशनरी, सीमेंट व सरिया जैसी आइटमों पर सरकार ने पांच से अठारह प्रतिशत जीएसटी लगा दी है। जिससे आमजन का जीना दूभर हो गया है। विधायक नेगी ने कहा कि प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार महंगाई के चाबुक से लगातार हमला कर रही है, जो कि महिलाओं की रसोई पर सीधा हमला है। जिससे उनके घर का बजट बिगड़ कर रहा गया है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। कांग्रेसकाल में राशन की दुकानों पर चीनी व मिट्टी का तेल मिलता था। वो भी भाजपा ने बंद कर दिया गया है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी दानव बन कर नाच रही है। रिक्त पदों पर चहेतों को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। भ्रष्टाचार का बोलबाला भाजपा के दौर में चरम पर है। भर्तियों किये जा रहे घपलों से युवाओं में हताशा है। चौपाल का संचालन खुशी लाल ने किया। चौपाल में महेश जोशी, हंसा रमोला, मनीष कुकरेती, आनंद सिंह मंदरवाल, पूर्ण सिंह, हुकुम सिंह, लक्ष्मी देवी, प्रभा देवी, सुनीता देवी, सिद्घि राम, कमलेश्वरी, शीला देवी, विजय सिंह, अनुराग, लक्ष्मण, वीर सिंह, जय सिंह, गुमान सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!