कोटद्वार-पौड़ी

लैंसडौन में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आजादी की 75वी वर्षगाँठ के अवसर पर होने वाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत अनुकृति गुसाईं रावत ने लैंसडाउन में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया, जिसमें काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
अनुकृति गुसाईं रावत कहा कि 1942 की अगस्त क्रांति के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में आज ही के दिन देश भर के लोगों ने “अंग्रेजों भारत छोड़ो” का आह्वान किया और अंग्रेज़ी हुकूमत को पराजित करने की आखरी लड़ाई लड़ी। कहा कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा पूरे देश में एकता, निष्ठा और अखंडता को बरकरार रखने के लिए की जा रही है। यह यात्रा ज़िले के विभिन्न विधानसभाओ से लोगों के बीच के प्रति समाज में सौहार्द स्थापित करने के उद्देश्य से होकर गुजरेगी। तिरंगा यात्रा में राजेंद्र सिंह रावत, विनयपाल नेगी, मनदीप पटवाल, प्रमोद रावत, महेंद्र सिंह कंडारी और प्रमोद गुसाई सहित बड़ी संख्या में महिलाओं वा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!