हिमाचल चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी

Spread the love

नई दिल्ली, । हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है़क कड़ाके की ठंड के बीच भी प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। हघ्मिाचल प्रदेश की सघ्रिाज विधानसभा सीट पर जयराम ठाकुर ने बड़ी जीत दर्ज की है। ठाकुर ने 20 हजार से भी ज्यादा मतों से कांग्रेस के चेतराम को मात दी है। फिलहाल, बीजेपी ने 18 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 7 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 39 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राजभवन से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे, जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी।
12 नवंबर को राज्य की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, जबकि 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर के लोग शामिल हुए थे।
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां किसी भी दल को दोबारा सत्ता नहीं मिली है़ 2022 में बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से जीत के दावे किए जा रहे हैं लेकिन इस बीच राज्य में तीसरी आम आदमी पार्टी ने भी दस्तक दी है। इस बीच यहां ये भी बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सत्ता हासिल की थी। राज्य में 2017 के विधानसभा चुनावों में 75़57 प्रतिशत मतदान हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *