कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्ति विभाग में दिया धरना

Spread the love

बागेश्वर। सर्वे में लोगों के बीपीएल और अंत्योदय कार्ड काटने के साथ ही नये कार्ड नहीं बनने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने जिला पूर्ति कार्यालय में धरना भी दिया। साथ ही जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी के माध्मय से मुख्यमंत्री को भी भेजा। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूर्ति कार्यालय में पहुंचे। यहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस बाद उन्होंने सभा की। वक्ताओं ने कहा इन दिनों जिले में कई बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारकों के कार्ड बगैर उन्हें विश्वास में लिए काट दिए हैं। इसके अलावा नये कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। क्रमांक कटने से गरीब परिवार के सामने संकट गहरा गया है। इतना ही नहीं जिले में राशन वितरण व्यवस्था भी पटरी से उतर गई है। लोगों को हर महीने मिलने वाला सरकारी राशन भी नहीं मिल पा रहा है। कार्डधारक कई महीनों से दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। चेतावनी दी यदि गलत सर्वे में कटे कार्ड दोबारा जोड़े गए तथा समय पर राशन नहीं बांटा गया तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। यहां बहादुर बिष्ट, आनंद बिष्ट, महेश पंत, ललित बिष्ट, गणेश कुमार, गौरव पाठक, राजा पांडेय, धीरज कुमार, रमेश लाल तथा अर्जुन कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *