गंगोलीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

Spread the love

 

पिथौरागढ़। पूर्व विधायक नारायण राम आर्या के भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव मुकेश रावल की अध्यक्षता में बैठक की। कहा आर्या ने अपने निजी स्वार्थ के लिए यह कदम उठाया है। कहा ऐसे लोग पार्टी के हितैषी नहीं हो सकते। उनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को यहां कोई नुकसान नहीं होगा। हर कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहा है। निश्चित तौर पर यहां से कांग्रेस की जीत होगी और आर्या को उनका जवाब मिल जाएगा। इस मौके पर हिरेंद्र रावल, धन सिंह मेहता, ब्लक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा, नरेंद्र सिंह रावल, नीरज रावल, नारायण बोरा, किशोर कुमार, मोहित शाह, संजय रावल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *