उत्तराखंड

यूकेडी प्रत्याशी अनिल ने किया रायपुर विस में जन सम्पर्क

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

देहरादून। रायपुर विधानसभा से उक्रांद प्रत्याशी अनिल डोभाल का सघन प्रचार वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कलोनी में रहा। जनसम्पर्क करते हुए जनता के बीच अनिल डोभाल ने कहा कि उक्रांद राज्य की विकास की सोच रखती है। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। चाहे भिलंग, अस्थल हो या द्वारा, केसर वाला हो या मालदेवता। आज भी वहा की जनता सड़क, बिजली पानी, चिकित्सा और शिक्षा की सुविधाओं के लिए तरस रहा है। रायपुर क्षेत्र मे नगर निगम वार्डो की सफाई, सड़कों की दुर्दशा बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को भरपूर मौके मिल चुके हैं। इन दोनों दलों ने रायपुर क्षेत्र की जनता को गुमराह किया है और वोट की राजनीति की है। रायपुर की जनता इस बार यदि उक्रांद को मौका देता हैं तो जनता के साथ किये गए वादों को उनका दल जरुर पूरा करेगा। इस अवसर पर रंजना नेगी, रचना थपलियाल, रक्षित, अनीता नेगी, कौशल्या, पुष्पा नौटियाल, मीना थपलियाल, आयुष, संजीव सचदेवा, संजीव शर्मा मौजूद आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!