उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी स्व़पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्घांजलि-

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व़पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर श्रद्घांजलि सभ का आयोजन कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्घांजलि देते हुए उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए देश सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रदेश महासचिव डा़संजय पालीवाल ने कहा कि पंडित नेहरू भारत में स्वतंत्रता पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति के केंद्रीय व्यक्तित्व थे। आधुनिक भारत में हर हाथ को काम मिले, इसके लिए उन्होंने जगह जगह भारी उद्योगों की स्थापना करके बेरोजगारी कम करने का पूरा प्रयास किया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के संरक्षण में पंडित नेहरू भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के सर्वोच्च नेता थे। उन्होंने 1947 में भारत के स्वतंत्र होने के बाद निधन होने तक प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास में अहम योगदान दिया। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि पंडित नेहरू समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं। भारत में उन्हें बच्चों से अत्यधिक लगाव होने कारण उन्हें चाचा नेहरू कहते हैं। सुभाषनगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान ने कहा कि ग्रमीण क्षेत्रो में किसानों का शोषण रोकने के लिए पंडित नेहरू ने सहकारिता आंदोलन चलाया। देश के विकास में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। कांग्रेस नेता रमेशचंद्र शर्मा, मध्य हरिद्वार ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, हरद्वारी लाल, आशीष शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, लोकनाथ शर्मा, कालूराम वर्मा आदि ने भी पंडित नेहरू को श्रद्घांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!