कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ लेवल तक मजबूती के साथ कार्य करें

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लोकसभा चुनाव को लेकर कल्जीखाल ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ सिंह रावत की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्याय पंचायत घंडियाल, बिलखेत, पंचाली के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कल्जीखाल ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल तक मजबूती के साथ मैदान में डटना होगा और ईमानदार स्वच्छ छवि के कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में मतदाताओं से मतदान की अपील करनी होगी। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुला विवेक नेगी टोनी को युवा कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष और सुरजीत पंवार को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला अध्यक्ष ने 27 मार्च को कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया और संगठन के सभी मोर्चों के अदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से नामांकन में प्रतिभाग करने को कहा । बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित नेगी, कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, कांग्रेस नेता केशवानंद, ब्लॉक के कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *