कांग्रेसियों ने लगाया केंद्र सरकार पर तानाशाही करने का आरोप

Spread the love

चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई पर नाराजगी जताई। विरोध में कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति के पास सत्याग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल और जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में सत्याग्रह किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बर्खास्त करने में बेहद तत्परता दिखाई है। इससे लगता है कि केंद्र सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में लगातार जनता से जुड़े मुद्दे और केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार को उठा रहे थे। इससे सरकार डर रही थी। इसी वजह से मोदी सरकार ने हताशा के बीच आनन फानन में ये कदम उठाया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव तक जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *