उत्तराखंड

कांग्रेसियों ने लोकतंत्र बचाने को सत्याग्रह किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। लोकतंत्र बचाने व कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता षड़यंत्र के तहत खत्म करने के मुद्दों को लेकर नगर पालिका के निकट महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। इस मौके पर भाजपा की केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। रविवार को स्थानीय कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह शुरू किया। इस मौके पर कांग्रेस वक्क्ताओं ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की केंद्र सरकार के चलते डर का माहौल बना हुआ है। आम लोगों की पूंजी उद्योगपतियों को देकर महंगाई व बेरोजगारी से आम लोगों को त्रस्त किया जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म कर केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया। केंद्रीय ऐजेंसियों का दुरुपयोग कर आवाज उठाने वाले नेताओं पर नकेल कसने का काम किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस किसी हाल में डरने वाली नहीं है। सत्याग्रह कर सत्य के साथ चलने का काम कांग्रेस करेगी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर जनता का भरोसा बटोरने वाले राहुल गांधी की लोकप्रियता और लगातार संसद से सड़क तक भाजपा की खामियों को उजागर करने का काम करने के चलते भाजपा ने उन पर द्वेषपूर्ण कार्यवाही की है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। इसका खामियाजा भाजपा को वक्त आने पर भुगतना होगा। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश राणा, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, प्रदेश सचिव विजय गुनसोला, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, सेवादल की आशी रावत, लखवीर चौहान, मुरारी लाल खंडवाल, नरेंद्र चंद रमोला, ज्योति प्रसाद भट्ट, मुर्शरफ अली, कुलदीप पंवार, नवीन सेमवाल, विक्रम, खुशी लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!