तीर्थनगरी देवप्रयाग पहुंची गौ जन जागरण यात्रा

नई टिहरी। गौ बचाओ जन जागरण रथ यात्रा के देवप्रयाग तीर्थ पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा में शामिल 50 गौ सेवकों ने यहां भागीरथी तट स्थित अरण्यक गौशाला में हो रही गौवंश की सेवा को भी देखा। तपोवनाषिकेश से 21 मार्च को श्रीराम गौधाम सेवा समिति की ओर से निकाली गई यात्रा लाखामंडल, उत्तरकाशी, चमोली, जोशीमठ, श्रीनगर होते रविवार को देवप्रयाग पहुंची। यहां से सतपुली, कोटद्वार होते हुए यात्रा अपने अंतिम पड़ाव हरिद्वार के लिए रवाना हुई। यात्रा संयोजक जगदीश भट्ट व संरक्षक मोहन काला से तीर्थवासियों से गौवंश की रक्षा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में गौ की महिमा अनेक ग्रंथों में गायी गई है। बाबजूद आज गांव से लेकर शहर तक गौ की बहुत दुर्दशा हो रही है। यात्रा का उद्देश्य गौ सेवा के प्रति सभी को जगाना है। देवप्रयाग में स्वामी चौतन्य, नरहरि शास्त्री, आशीष ध्यानी, रवि कठैत, इंद्र रतूड़ी, गिरीश कोटियाल, अजय तिवारी, विकास पंचभैया, विनोद पालीवाल, गुरु प्रसाद कोठारी आदि ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में उषा भट्ट, सुदेश, सुमन डोभाल, शांति प्रसाद, हर्षमणि उनियाल, मनीष व्यास, दिलीप योगी, ड. जगत राम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *