उत्तराखंड

कांग्रेसियों ने मेयर पर चहेतों को लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। कांग्रेस ने नगर निगम रुद्रपुर में टेंडरों को लेकर मेयर पर चहेतों को टेंडर देने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों का आरोप है कि नगर निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में भी भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने विकास भवन में प्रदर्शन करते हुए सीडीओ और मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि अगर हालात नहीं बदले तो वह सड़कों पर उग्र आंदोलन करेंगे। सोमवार को कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षद और कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में प्रदर्शन किया और मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का घेराव किया। तनेजा ने आरोप लगाया कि नगर निगम में कांग्रेसी पार्षदों के साथ लंबे समय से भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तनेजा ने कहा कि कांग्रेसी पार्षदों के बोर्ड बैठक में लाए जा रहे प्रस्तावों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है। वहीं दूसरी ओर महिला पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। महिला पार्षदों को निगम की बैठक में तवज्जो नहीं दी जा रही है। वहीं नगर निगम में विपक्ष के नेता मोनू निषाद ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन और रुद्रपुर के मेयर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडरों में पूल करवा रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर मलिन बस्तियों में सड़क बनाने की जगह अपने मित्रों की एप्रूव्ड कलोनियों में सड़कों का नगर निगम के बजट से निर्माण करवा रहे हैं। इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, साजिद खान, गोपाल भसीन पार्षद, सुरेश गोरी, मोहन भारद्वाज, बबीता बैरागी, सुनीता मुंजाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!