कांग्रेसियों ने फूंका काबीना मंत्री का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर की गई टिप्पणी के खिलाफ पौड़ी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर पुराने डीएम कार्यालय के बाहर उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग उठाई। नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी से पार्टी पर की गई टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की।
मंगलवार को कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा लगातार कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं पर अशोभनीय टिपप्णी की जा रही है। जिससे कांग्रेसियों में नाराजगी बनी हुई है। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग उठाई। इस मौके पर नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत, युद्धवीर सिंह, उपेंद्र, विजय दर्शन बिष्ट, मनमोहन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *