उत्तराखंड

पुरोला में कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी व अभद्रता व्यवहार करने को लेकर कांग्रेसियों ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री राहुल गांधी अर्थात कांग्रेस पार्टी की असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने से बौखला गये हैं तथा अपनी सरकार की कमियों को ढंकने व असम की जनता का ध्यान भटकाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व व्यवहार कर रहे हैं। इस मौके पर अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, पूर्व प्रमुख लोकेंद्र सिंह रावत, राधाष्ण काला, पीयूष रावत, प्रशांत नेगी, भागचंद एवं दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!