कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला, आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: चंपावत जिले में दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि भाजपा सरकार दुष्कर्म के आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। यदि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन चलाएगी।
रविवार को जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने तहसील तिराहे में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है। बताया कि पीड़ित पक्ष के काफी देर हंगामा करने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज तो कर दिया। लेकिन, अभी तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। महिलाओं दुष्कर्म व अनाचार के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है। कहा कि भाजपा सरकार हमेशा ही दुष्कर्म के आरोपितों को बचाने के पक्ष में खड़ी नजर आती है। मांग न जाने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने की मांग की है। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, रमेश खंतवाल, अमित राज सिंह, प्रवेश रावत, राजा आर्य, गोपाल गुंसाई, कृपाल सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!