कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्म दिन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वर : जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सोनिया गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि भारत की राजनीति में सोनिया गांधी की त्याग और तपस्या सभी कांग्रेस जनो के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अपनी सास और पति के बलिदान के बाद भी हमेशा अभूत पूर्व धैर्य और संयम का परिचय देते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव का परिचय दिया है, जो अनुकरणीय है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, दिलबर प्रताप सिंह, जगमोहन सिंह नेगी, बलबीर सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह नेगी, अमितराज सिंह और चंद्रमोहन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *