कोटद्वार-पौड़ी

जन बना लापरवाह, सड़क पर फेंकी जा रही गंदगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर बीमारियों को दे रहे न्यौता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वच्छता को लेकर कई जागरूक अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन, अब भी कई ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण शहर की सड़क के किनारे पड़ी गंदगी के ढेर हैं। जगह-जगह जमा गंदगी के ढेर से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। दुर्गंध के कारण आसपास के परिवार व व्यापारियों का सांस लेना भी दूभर हो जाता है।
घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए नगर निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड में वाहनों का संचालन किया जाता है। लेकिन, अब भी कई व्यक्ति वाहनों में कूड़ा डालने के बजाय इसे सड़क किनारे ही फेंक रहे हैं। नतीजा, आमजन की यह लापरवाही शहर की स्वच्छता पर कलंक बन रही है। कई स्थानों पर दोपहर तक गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। ऐसे में राहगिरों का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। यही नहीं, पालतू जानवर गंदगी को मुंह में दबा पूरी सड़क पर ही बिखेर देते हैं। पूर्व में नगर निगम ने शहरवासियों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फेंकने की भी चेतावनी दी थी। बावजूद इसके व्यक्ति सुधरने का नाम नहीं ले रहे। हालत यह है कि कई स्थानों पर चेतावनी बोर्ड के समक्ष ही गंदगी के ढेर लगे रहते हैं।
बॉक्स समाचार
नहीं दिखते कूड़ेदान
आमजन के साथ ही नगर निगम भी शहर की स्वच्छता को लेकर लापरवाह बना हुआ है। हालत यह है कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान तक नहीं लगाए गए हैं। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने वालों पर नजर रखने के लिए अब तक सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। जबकि, पूर्व में वार्डवासी नगर निगम से कूड़ेदान लगवाने की मांग उठा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!