25 अक्टूबर को गांधी चौक में होगी उत्तराखण्ड न्याय यात्रा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली न्याय यात्रा को सफल बनाने की शपथ
जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आगामी 25 अक्टूबर (रविवार) को लैंसडौन के गांधी चौक में “उत्तराखण्ड न्याय यात्रा” का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने और जनहित, जनाधिकारों तथा लोकतंत्र की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया।


इस यात्रा को सफल बनाने के लिए नगर कांग्रेस कमेटी लैंसडौन की एक महत्वपूर्ण बैठक हिंदू पंचायती धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष रोशन शाह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मार्गदर्शन में होने वाली यह न्याय यात्रा प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता की आवाज बनेगी। उन्होंने कहा कि लैंसडौन की जनता इस यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि गणेश गोदियाल के नेतृत्व में गांधी चौक लैंसडौन से निकलने वाली न्याय यात्रा प्रदेशभर के लिए प्रेरणा होगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष गंभीर सिंह रावत, जसोदन सिंह असवाल, सुनील सिंह पूर्व प्रधान, जगमोहन सिंह, रघुवीर सिंह, शक्ति सिंह, नानक सिंह, सफीक कुरैशी, रिखणीखाल अध्यक्ष रवींद्र रावत, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद रावत, अनिल रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *