प्रो. नन्दकिशोर ढौंडियाल ‘अरूण’ का अभिनन्दन ग्रंथ होगा प्रकाशित

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हिंदी साहित्य के लेखक प्रो. नन्दकिशोर ढौंडियाल ‘अरूण’ का अभिनन्दन ग्रंथ जल्द प्रकाशित होगा। प्रो. ढौंडियाल अब तक 201 पुस्तकों को लिख चुके है।


बुधवार को गढ़वाली चौक धु्रवपुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रो. नन्दकिशोर ढौंडियाल ‘अरूण’ डी. लिट अभिनन्दन ग्रंथ समिति का गठन किया गया। जिसमे संरक्षक प्रकाश चन्द्र कोठारी व डॉ. मनोरमा ढौंडियाल, निदेशक चंद्रप्रकाश नैथानी, प्रधान संपादक डॉ. अशोक गिरी, संपादक मंडल में डॉ. ललन कुमार बुडाकोटी, डॉ. बीना वशिष्ठ, सम्पति नेगी ‘संध्या’ ‘विद्यावाचस्पति’, कार्यकारी संपादक डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य ‘सर्वोदयी भूषण’, प्रबंध संपादक मंजुल किशोर ढौंडियाल, समन्वयिका दीपशिखा ढौंडियाल व निरीक्षक मोहित रावत को चुना गया। इस अवसर पर प्रकाशचंद्र कोठारी ने कहा कि वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. ढौंडियाल ने अपार साहित्य का सृजन किया है उसका परिचय व मूल्यांकन अभी भी सही अर्थों में नहीं हुआ है। साहित्यांचल के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश नैथानी ने कहा कि गढ़वाल की दिवंगत बिभूतियाँ लिखकर प्रो. ढौंडियाल ने उन विभूतियों को पहचान दिलाई है जो अब तक गुमनामी के अंधरे में थे। सभा में प्रकाश चन्द्र कोठारी, डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य, डॉ. ललन कुमार बुडाकोटी, डॉ. मनोरमा ढौंडियाल, चंद्रप्रकाश नैथानी, मंजुल किशोर ढौंडियाल, मोहित रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *